गंगापार, मार्च 16 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रयागराज जिला कमेटी के तत्वावधान में 22 मार्च रविवार को कस्बा भारतगंज के वार्ड नंबर दो (बीपी मार्ग) स्थित मुख्य मार्ग के किनारे खाली मैदान में किसान स्वाभिमान-मनरेगा बचाओ रैली आयोजित होगी।रैली में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद अविनाश पांडेय‌, विशिष्ट अतिथियों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद उज्जवल रमण सिंह, प्रयागराज पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी तथा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह पटेल समेत कई वरिष्ठ रहेंगे। उक्त जानकारी गुलाम हुसैन काजू ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...