दरभंगा, मई 22 -- लहेरियासराय। जिला मुख्यालय स्थित मद्य निषेध कार्यालय प्रांगण में गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, व उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार की उपस्थिति में सदर, बिरौल और बेनीपुर अनुमंडल के उत्पाद थानों के कुल 22 मामलों में जब्त 4733 लीटर देशी-विदेशी शराब का विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। डीएम कौशल कुमार के आदेश के बाद यह कार्यवाई हुई है। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर सदर, बिरौल और बेनीपुर अनुमंडल के उत्पाद थाने में निबंधित 22 मामलों की 4733 लीटर जब्त देशी विदेशी शराब को नष्ट किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...