सिद्धार्थ, अप्रैल 8 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण-मकान सूचीकरण, मकानों की गणना व स्वगणना के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए मंगलवार को अफसरों संग कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। डीएम ने बताया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि सात मई से 21 मई तक स्वगणना फार्म भरे जाएंगे। इस अवधि में जनपद के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण एवं गणना कार्य किया जाएगा। साथ ही स्वगणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी बेवसाइड census.gov.in/se पर दर्ज कर सकेंगे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के...