22 मई तक हो सकती है वर्षा
समस्तीपुर, मई 20 -- पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में अगले 3 दिनों तक गरज के साथ बादल रहने का अनुमान है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वर्षा के समय तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इसकी संभावना सबसे अधिक 22 मई तक है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने 24 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 14 से 22 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 75 एवं दोपहर में 25 से 30 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- जिले में 22 मई तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री एवं न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकती है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.