देवरिया, मई 20 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 मई को देवरिया आएंगे। वह देवरिया कसया मार्ग 4 लेन निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के आगमन का प्रोटोकॉल नहीं मिला है।

चार लेन मार्ग का निर्माण देवरिया और कुशीनगर जिला जल्द ही फोरलेन मार्ग से जुड़ जाएगा। देवरिया कसया मार्ग फोरलेन निर्माण के लिए शासन ने फरवरी महीने में ही स्वीकृति देते हुए बजट आवंटित कर दिया था। फोरलेन निर्माण कार्य के लिए भाजपा संगठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिलान्यास कराने के लिए जोर लगाए हुए है। इसकी सुगबुगाहट मिलते ही जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार स...