नई दिल्ली, जुलाई 23 -- इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। पहला टी20 हरारे में खेला जाएगा। आज भारतीय टीम के लिए कई खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं। बैटिंग लाइनअप तो एकदम फिक्स नजर आ रही है, डेब्यू अगर हुआ तो बॉलिंग डिपार्टमेंट में हो सकता है। बता दें, जिम्बाब्वे की सरजमीं भारतीय खिलाड़ियों के टी20 डेब्यू के लिए खास रही है। अब तक यहां कुल 22 खिलाड़ी डेब्यू कर चुके हैं, जो भारतीय के बाहर भारतीय खिलाड़ियों का सबसे बड़ा नंबर है। इस लिस्ट में विराट कोहली जैसे दिग्गज का भी नाम है। जी हां, कोहली का टी20 डेब्यू जिम्बाब्वे में ही 2010 में हुआ था। यह भी पढ़ें- शास्त्री ने चुनी IND-ENG की ऑल टाइम वनडे XI, लीजेंड्री कप्तान को नहीं दी जगह विराट कोहली के साथ 2010 दौरे पर नमन ओझा, आर अश्विन, अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ियों ने डेब्यू...