भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच की ओर से शुक्रवार को विक्रमशिला कॉलोनी उर्दू बाजार में बैठक की गई। बैठक में बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक उपनयन संस्कार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंच के अध्यक्ष डॉ. पीएन पाण्डेय ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी पंजीकृत बटुकों को मंच की ओर से उपनयन संस्कार से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक 31 बटुकों का पंजीयन किया जा चुका है, जबकि मंच द्वारा कुल 101 बटुकों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, बुलबुल चौधरी, प्रणत भारती, राजकुमार पाण्डेय, सप्तर्षि पाण्डेय, राजेंद्र पाण्डेय, रासबिहारी दुबे, मिथिलेश तिवारी, रंजीत चौधरी आदि।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...