पीलीभीत, फरवरी 21 -- पीलीभीत। बीआरसी मरौरी पर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेश आह्वान पर जनपद के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों के शिक्षकों की टीईटी अनिवार्यता के विरोध में बैठक की गई, जिसमें सभी ने आन्दोलन की घोषणा पर सहमति जताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 22 फरवरी को दोपहर एक बजे से 4 बजे के बीच एक्स पर चलने वाले हैशटैग अभियान को सफल बनाना है। 23 फरवरी से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 26 फरवरी को दोपहर एक बजे से पांच बजे तक जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को भेजा जायेगा। माह मार्च के तीसरे सप्ताह में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करके भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन दिया जायेगा ! इस मौके पर दयाशंकर गंगवार, उमेश गंगवार, ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.