नई दिल्ली, फरवरी 21 -- 22 february history : इतिहास का हर दिन अपने साथ कुछ ऐसी कहानियां लेकर आता है जो समय के साथ और भी अहम हो जाती हैं। 22 फरवरी भी ऐसा ही एक दिन है, जब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में सत्ता, समाज, विज्ञान, संघर्ष और संस्कृति से जुड़ी घटनाओं ने आने वाली पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया। यह तारीख कभी युद्ध और विद्रोह की गवाह बनी, तो कभी आजादी, खोज और महान व्यक्तित्वों के जन्म की। आइए जानते हैं 22 फरवरी का दिन किन किन ऐतिहासित घटनाओं का गवाह बना है।सत्ता और युद्ध से बदली दुनिया की तस्वीर साल 1495 में फ्रांस के राजा चार्ल्स अष्टम की सेना ने इटली के नेपल्स में प्रवेश किया। यह घटना यूरोप में चल रहे सत्ता संघर्षों का अहम हिस्सा थी। इसके बाद 1746 में फ्रांसीसी सेनाओं ने ब्रसेल्स पर कब्जा कर लिया, जिससे उस समय के यूरोपीय राजनीतिक...