22 पशु चिकित्सकों ने नहीं कराई फीडिंग, चेतावनी
कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता पशुओं के टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान के आंकड़ों में कानपुर की हकीकत ने विभागीय दावों की पोल खोल दी है। डॉक्टरों ने बीते एक माह से हो रहे टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान की पोर्टल पर एक भी फीडिंग ही नहीं की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनुराग सिंह ने संबंधित डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी जारी की है।इस वित्तीय वर्ष जिले को कृत्रिम गर्भाधान के लिए करीब 1.85 लाख का लक्ष्य दिया गया था जिसके सापेक्ष करीब 65 हजार की फीडिंग हुई है। एफएमडी टीकाकरण के लिए शासन ने करीब 4.76 लाख का लक्ष्य जारी किया जिसके सापेक्ष 3.10 लाख पशुओं के टीकाकरण की फीडिंग बताई गई है। शासन ने जिलेवार पोर्टल फीडिंग की पड़ताल की तो 10 ब्लाकों में तैनात 22 पशु चिकित्सकों में 16 ने खुरपका-मुंहपका टीकाकरण की फीडिंग नहीं की। इन्हीं में छह डॉक्टरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.