अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद से 22 दिन से लापता युवक का अभी सुराग नहीं लग सका है। वह पत्नी से विवाद के बाद घर से नाराज होकर चला गया था। मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। नौरंगाबाद निवासी राजीव कुमार पुत्र राजपाल का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। बीते 24 फरवरी को वह घर से नाराज होकर चला गया। परिजनों ने आसपास के इलाके व रिश्तेदारियों में तलाश किया,लेकिन सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...