मैनपुरी, जून 17 -- बिछवां। क्षेत्र के गांव बलारपुर नगला हिम्मत में 22 दिन पूर्व एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन ससुराली जनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका की मां कलावती पत्नी स्वर्गीय नेम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री वंदना की शादी 19 अक्तूबर 2024 को भोगांव क्षेत्र के गांव बरहट निवासी कुलदीप पुत्र सूर्य प्रकाश के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति कुलदीप कुमार, ससुर सूर्य प्रकाश और सास मृतका पर एक लाख रुपये मायके से लाने और अपने गांव की जमीन बेचने का दबाव बना रहे थे। वंदना द्वारा विरोध करने पर ससुराली जनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और लगातार फोन पर ताने व धमकियां देते रहे। प्रताड़ना से तंग आकर वंदना ने गत 24 मई की दोपहर गांव के बाहर एक प...