कानपुर, जनवरी 21 -- कल्याणपुर‌। इंदिरानगर की सीटीएस बस्ती निवासी संजीत का घर के पास ही एक तीन मंजिला दूसरा मकान है। यहां बीती 29 दिसम्बर को चोरों ने तीन लाख रुपये की वायरिंग चोरी कर ली। घटना की जानकारी पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन 22 दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। कल्याणपुर इंस्पेक्टर राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...