गौरीगंज, जनवरी 2 -- अमेठी। 22 दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू की है। नगर पंचायत अमेठी के वार्ड संख्या 8 झल्लूशाह की तकिया निवासी परबीन बानो पत्नी मो. बिलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 8 दिसम्बर की रात लगभग नौ बजे उनके विपक्षी सलमान, सुल्तान, अब्दुल हकीम, मक्कू व नन्हीं पत्नी अब्दुल हकीम ने उस पर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। इलाज के बाद हालत ठीक होने पर वह शिकायत कर रही है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...