औरैया, जून 1 -- औरैया, संवाददाता। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन औरैया के बैनर तले चल रही हड़ताल और क्रमिक अनशन सोमवार को 22वें दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं को सोमवार को उस समय बड़ा समर्थन मिला, जब भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय महासचिव रवींद्र सिंह तोमर बड़ी संख्या में किसानों और पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पहुंचे और आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि प्रशासन अधिवक्ताओं की शांतिपूर्ण मांगों को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने कहा कि अधिवक्ता पिछले 22 दिनों से भीषण गर्...