22 दिनों बाद भी लापता युवक का नहीं मिला कोई सुराग
देवघर, अप्रैल 29 -- चितरा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दुधिचुआं गांव निवासी भानु मंडल का 22 वर्षीय पुत्र दिनेश मंडल पिछले 22 दिनों से लापता है। इतने लंबे समय बीत जाने के बावजूद युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार दिनेश मंडल अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो स्थानीय थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजनों का कहना है कि दिनेश का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था। यह भी पढ़ें- युवक लापता, परिजन को अनहोनी की आशंका ऐसे में उसका अचानक लापता हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। युवक की मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.