दरभंगा, जून 17 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- 22 तक 15 हजार आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य करें पूराप्रगति की समीक्षा डीएम ने सभी प्रखंडों से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समीक्षा में पाया गया कि कुछ प्रखंडों ने अपेक्षित उपलब्धि हासिल नहीं की गई है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। मनीगाछी प्रखंड में लक्ष्य प्राप्त नहीं होने पर संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित संबंधित कर्मियों का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।निष्कर्ष और निर्देश डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा...