मोतिहारी, अगस्त 19 -- घोड़ासहन। जेएलएनएम कॉलेज में में स्नातक सेमेस्टर -6 सत्र 2023-27 का परीक्षा प्रपत्र भरने की प्रक्रिया 18 अगस्त से प्रारम्भ की गयी है और 22अगस्त की शाम 4 बजे तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरा जायेगा। प्रोविजनल फॉर्म कॉलेज के वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्राचार्य डा.रवि कुमार ने बताया छात्र ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद हार्ड कॉपी संलग्न कागजातों के साथ कॉलेज काउंटर पर जमा करेंगे ताकि फॉर्म में कोई त्रुटि होने पर छात्र सुधार करा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...