नई दिल्ली, फरवरी 27 -- पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष लगातार खूनी होती जा रही है। गुरुवार रात को अफगानिस्तान की तरफ से किए गए पलटवार के बाद पाकिस्तान की तरफ से भी दोबारा हमले किए गए। अब इन हमलों को लेकर पाकिस्तानी सेना की तरफ से कहा गया कि गुरुवार रात और शुक्रवार तड़के अफगानिस्तान के 22 सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया, जिसमें करीब 274 तालिबानी लड़ाकों की मौत हुई है। इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना ने स्वीकार किया कि इस लड़ाई में कम से कम 12 पाकिस्तानी सैनिकों की भी जान गई है। दूसरी तरफ तालिबान की तरफ से दावा किया गया है कि उनके हमलों में करीब 55 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरा ऑपरेशन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के दिशा निर्देशों पर चल रहा है। इसमें अभी...