22 जोड़ों ने जीवनभर साथ निभाने का लिया संकल्प
जौनपुर, मार्च 24 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम विकास इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को भारतीय वैश्य चेतना सभा की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। स्व. सवधूराम साहू, स्व. अशोक यादव और स्व. गांधी मोतीलाल की स्मृति में हुए इस कार्यक्रम में कुल 22 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। समारोह की शुरुआत आकर्षक बरात से हुई। 22 रथों पर सवार दूल्हे गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर बरातियों के साथ खुटहन बाजार से होते हुए आयोजन स्थल पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 20 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार कराया गया, जबकि दो जोड़ों का मौलवी ने निकाह पढ़वाया। आयोजन में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। आयोजन समिति ने सभी नवविवाहित जोड़ों को घड़ी, साइकिल, बेड, बिस्तर, कपड़े, बर्तन और मिष्ठान भेंट किए। मुख्य अतिथि पूर्व सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.