नई दिल्ली, जून 19 -- Shukra ashlesha nakshatra gochar June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का विशेष महत्व है। शुक्र धन, संपदा, वैभव और ऐश्वर्य आदि के कारक हैं। 22 जून 2026 को शुक्र अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 3 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। बुध के नक्षत्र में शुक्र का आना कुछ राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इन राशियों को इस समय धन संबंधी और करियर से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। जानें शुक्र नक्षत्र गोचर से किन राशियों को रहना होगा सतर्क।शुक्र के अश्लेषा नक्षत्र में आने से इन 4 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव:1. मेष राशि- मेष राशि के लिए यह समय उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। इस समय आपके खर्चे में वृद्धि हो सकती है। जिसका प्रभाव आपकी आर्थ...