नई दिल्ली, जून 19 -- Trigrahi Yog in Kark Rashi Lucky Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय में अपनी राशि में परिवर्तन करता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई शुभ योग बनते हैं, जिनमें से एक त्रिग्रही योग भी शामिल है। इस समय गुरु और शुक्र कर्क राशि के गोचर में हैं। 22 जून 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध भी कर्क राशि में गोचर करेंगे। बुध के कर्क राशि में आने से त्रिग्रही योग का अद्भुत संयोग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही योग अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इस योग का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए बुध, गुरु और शुक्र की युति विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है। जानें बुध, गुरु और शुक्र का कर्क राशि में संयोग किन राशियों को दिलाएगा सफलता और धन।कर्क राशि में त्रिग्रही योग क...