गाजीपुर, जून 17 -- गाजीपुर। जनपद स्तरीय जिला समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 22 जून को सुबह 10 बजे राइफल क्लब, कलेक्ट्रेट गाजीपुर के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता सांसद और दिशा समिति के अध्यक्ष अफजाल अंसारी करेंगे। इसमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में केंद्र वित्त पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति और अनुश्रवण की समीक्षा की जाएगी। यह जानकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए महेंद्र प्रताप यादव ने दी। यह भी पढ़ें- खुली बैठक में आवास प्लस सर्वे का होगा सत्यापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...