हाथरस, मई 30 -- 22 जून को होगा श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन -(A) सादाबाद। धार्मिक आस्था और भक्ति का केंद्र बनने जा रहा सुभाष गली स्थित मंदिर श्री ठाकुर हनुमान जी महाराज विराजमान मीठा कूआं 22 जून को ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेगा, जब मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन पूरे श्रद्धा, उत्साह और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है तथा मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रबंधक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कई धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न होगा। आयोजन की शुरुआत 20 जून को सुबह मंगल कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शा...