चंदौली, जुलाई 20 -- धानापुर हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में खुरपका मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 22 जुलाई से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 8 सितंबर 2026 तक चलेगा। अभियान के दौरान विकास खंड क्षेत्र के 15 हजार गोवंश तथा 14 हजार महिषवंशी पशुओं सहित कुल 29 हजार पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए पशुपालन विभाग ने विशेष टीमें गठित की हैं, जो गांव-गांव और घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी।पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि खुरपका मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक रोग है। यह भी पढ़ें- खुरपका-मुंहपका टीकाकरण की बनी रणनीति जिससे पशुओं की उत्पादकता प्रभावित होती है। समय पर टीकाकरण से इस बीमारी की रोकथ...