इटावा औरैया, जुलाई 19 -- इकदिल। नेशनल हाइवे किनारे बिरारी गांव के पास बने श्री एकाक्षरानन्द आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत 22 से 29 जुलाई तक श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा व्यास आचार्य गोविंद देव महाराज श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। यज्ञ की परीक्षित शिवकुमारी दीक्षित होंगी। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आश्रम प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...