नई दिल्ली, जनवरी 13 -- रियलमी के नए फोन- Realme Neo 8 का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी इस फोन को चीन में बीते कुछ दिनों से टीज कर रही है। अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। रियलमी का यह फोन चीन में 22 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। इस फोन की सीधी टक्कर स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट वाले आइकू Z11 टर्बो और OnePlus Ace 6T से होगी। कंपनी ने जो फोन का पोस्टर शेयर किया है, उसके अनुसार रियलमी का यह फोन 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। कंपनी का यह फोन 24जीबी तक की रैम और 8000mAh की बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स से लैस होगा।इन फीचर्स के साथ आएगा फोन रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन में 1.5K रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का AMOLED M14 डिस्प्ले देने वाली है। यह डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में ऑफर किए जाने वाले इस ड...