सीतामढ़ी, मार्च 27 -- सुरसंड। जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिए नई पहल शुरू की है। इसके लिये जिला में सीएचसी सुरसंड को चिन्हित करते हुये जिला स्वास्थ्य समिति के संयोजकत्व में गुरुवार को इसकी शुरुआत की गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसंड विशेष कार्यक्रम आयोजित कर 22 गर्भवती महिलाओं को फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज (एफसीएम) इंजेक्शन दिया गया। यह पहल राज्य स्तर पर शुरू की गई योजना का हिस्सा है। इसकी शुरुआत बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की थी।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान होने वाले गंभीर एनीमिया को समय रहते नियंत्रित करना और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.