उरई, जनवरी 2 -- कालपी। जोल्हूपुर मोड़ - उसरगांव हाइवे के समीप कथित तौर पर बेचने के उद्देश्य से घूमने के दौरान 22 अदद नाजायज शराब के क्वार्टरों सहित आरोपी युवक को चौकी इंचार्ज बिपिन कुमार ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया। ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज बिपिन कुमार, हमराही सिपाही रनजीत सिंह के साथ सरकारी जीप से क्षेत्र में जोल्हूपुर मोड़ से उसरगांव रोड में रात में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति नाजायज शराब लेकर जा रहा है जिसे पकड़ा जा सकता है। मुखबिर की सूचना पर रात में घेराबंदी करके एक पेट्रोल पंप के निकट संदिग्ध अवस्था मे एक बोरी में 22 अदद अवैध शराब के क्वार्टरों सहित आरोपी युवक मोहन निवासी ग्राम उसरगांव कालपी को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करके सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक नाजायज त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.