उरई, फरवरी 11 -- उरई। जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में 22 फरवरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित होने वाले मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर को प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं जनोपयोगी बनाने के लिए सभी विभाग सक्रिय समन्वय स्थापित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल अनिवार्य रूप से स्थापित करे तथा योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को उपलब्ध कराए। साथ ही पात्र लाभार्थियों को शिविर स्थल पर ही आवेदन स्वीकार कर तत्काल लाभान्वित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे नागरिकों को एक ही स्थान पर अधिकतम सुविधाएं प्राप्त हो सके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.