देवरिया, मई 21 -- रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 मई को देवरिया आएंगे। वह भीमपुर गौरा के समीप स्थित पोखरभिंडा में देवरिया-कसया 4 लेन निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की पुष्टि की। मुख्यमंत्री अपने दौरे पर जिले को 655.45 करोड़ की 19 परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे 116.54 करोड़ रुपये लागत की 8 परियोजनाओं का लोकार्पण और 538.91 करोड़ रुपये लागत की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे。 यह भी पढ़ें- 22 मई को देवरिया आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासन ने शुरू की तैयारीकार्यक्रम की तैयारियाँ मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक...