लखीमपुरखीरी, जून 12 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटे ग्रामीण इलाकों में इन दिनों तेंदुओं की दहशत है। बेलरायां इलाके में महज 22 किलोमीटर के दायरे को तेंदुओं ने जैसे अपना नया ठिकाना बना लिया है। स्थिति कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वन विभाग की टीम ने पिछले 19 दिनों के भीतर ही इस इलाके से तीन तेंदुओं को पकड़कर आबादी से दूर भेजा है। इसके बावजूद स्थानीय ग्रामीणों की चिंताएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, क्योंकि इलाके में तेंदुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। इस इलाके में तेंदुए लगातार मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- 22 किलोमीटर के दायरे में डटे तेंदुए, 19 दिन में तीसरा तेंदुआ पकड़ने से बढ़ी चिंता वन विभाग को आबादी वाले इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी की शिकायतें मिलीं तो विभाग ने तेजी दिखाते हुए पिंजरे लगाए और वन्यजी...