भदोही, मई 3 -- भदोही, संवाददाता। भदोही रेलवे स्टेशन पर एक साल से ठप पड़े विकास कार्य जल्द शुरू होंगे। भ्रष्टाचार की शिकायत पर काम रोककर प्रकरण की जांच चल रही थी। अब नई फर्म को काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जनपद में दो रेलवे रूट हैं - उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे। उत्तर रेलवे के भदोही रेलवे स्टेशन से विभाग को हर माह करीब एक करोड़ रुपये की आय होती है। वाराणसी और प्रयागराज के बीच सबसे ज्यादा कमाई भदोही स्टेशन से ही होती है। इसलिए रेलवे और केंद्र सरकार दोनों ने स्टेशन पर विशेष ध्यान दिया है। पिछले एक दशक में स्टेशन के कायाकल्प के लिए 30 करोड़ रुपये से ज्यादा दिए जा चुके हैं।

विकास कार्यों की स्थिति इसके पहले दोनों प्लेटफार्मों की लंबाई-चौड़ाई बढ़ाने, पत्थर लगाने, कोच इंडिकेशन बोर्ड, फुटओवर ब्रिज और...