बरेली, जनवरी 21 -- बरेली। राज्य कर विभाग की टीम ने मंगलवार को परसाखेड़ा स्थित बरेली प्लाईबोर्ड प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को कुर्क कर दिया। विभाग के अनुसार फर्म पर करीब 22 करोड़ रुपये की जीएसटी देयता लंबित थी, जो समय पर जमा नहीं की गई। राज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड-वन) आशीष निरंजन ने बताया कि विभागीय एसआईबी जांच के दौरान यह सामने आया था कि बरेली प्लाईबोर्ड पर बड़ी मात्रा में जीएसटी बकाया है। कागजातों की गहन जांच के बाद बकाया राशि लगभग 22 करोड़ रुपये पाई गई। इस संबंध में विभाग की ओर से फर्म को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समयावधि में बकाया जमा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि फर्म ने विभागीय स्तर पर अपील करने के बजाय सीधे हाईकोर्ट का रुख किया, जहां से भी कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट ने नियमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.