22 करोड़ की लागत से गोलवाघाट पर बनेगा नया पुल
बहराइच, जून 15 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए गोलवाघाट पर 22 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही गोलवाघाट-तिकोनीबाग होते हुए झिंगहाघाट तक सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। सोमवार को सांसद डॉ.आनंद गोंड ने नारियल तोड़कर परियोजना का शिलान्यास किया। सांसद ने कहा कि पुल और फोरलेन सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। परियोजना पूरी होने पर शहरवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। कहा कि आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम एवं तीव्र होगा तथा नगर की आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- यूपी के बाराबंकी में बनने जा रहे 3 पुल, सरकार ने दी मंजूरी; ग्रामीणी को मिलेगी बड़ी राहत साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.