चाईबासा, मई 1 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला स्थापना सह स्क्रीनिंग समिति एवं अनुकंपा समिति की बैठक में 18 मृत सरकारी सेवक और 4 उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों को अनुकंपा आधारित नियुक्ति का अनुशंसा की गई। इसमें तृतीय वर्ग के 15 तथा चतुर्थ वर्ग के 7 पद शामिल हैं। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्थापना सह स्क्रीनिंग समिति/अनुकंपा समिति की बैठक हुई। बैठक में अपर उपायुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, स्थापना उपसमाहर्ता आदि उपस्थित थे। बैठक में आवेदन में संलग्न दस्तावेज की जांच सहित प्राप्त दस्तावेजों का मूल दस्तावेज से मिलान की कार्रवाई की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि सेवा काल के दौरान मृत सरकारी सेवकों सहित उग्रवादी हिंसा में मृत जनों के आश्रितों को नियमा...