गाजीपुर, मार्च 25 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाने के लिए बुधवार को 22 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 में पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन निकला था। जिसमें 29334 अभ्यर्थियों की नियुक्ति होनी थी। उसी दौरान शासकीय कारणों से इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हो पायी थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 23 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देना था। हालांकि 22 अभ्यर्थी ही विकास भवन स्थित कार्यालय पर पहुंचे। जिन्हें विभागीय कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए देर शाम तक नियुक्ति पत्र दे दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...