कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर देहात, संवाददाता। एसआईआर के बाद विधानसभा की मतदाता सूची जारी होने के बाद अब पंचायतों की वोटर लिस्ट जारी करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 22 अप्रैल को पंचायतों की वोटर लिस्ट प्रकाशित की जायेगी।यह कार्यक्रम त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय कपिल सिंह ने जारी संशोधित सार्वजनिक सूचना के अनुसार जनपद में मतदाता सूचियों के व्यापक पुनरीक्षण का कार्य संपन्न किया जाएगा। सूचियों का कंप्यूटरीकरण एवं अद्यतन कार्य मतदान केन्द्र स्थलों का क्रमांकन मतदान स्थलों के वार्ड की मैपिंग आवंटन मतदाता सूची का अपलोड एवं फोटो संग्रहण 21 अप्रैल तक, निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए ड्र...