उरई, अप्रैल 13 -- उरई, संवाददाता। जिले में 22 अप्रैल को पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसको लेकर डीएम ने मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग से लेकर मतदाता क्रमांकन के निर्देश जारी किए हैं। वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दौरान भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर सूचियों के अंतिम प्रकाशन की तैयारियां शुरू हो गई है। जिले की सभी ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण किया जाएगा जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मतदाता सूचियों की कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्र स्थलों का क्रमांकन किया जाएगा इसके साथ ही मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग,मतदाता क्रमांकन से लेकर मतदाता सूची की डाउनलोडिंग,फोटो प्रतियां कराने के लिए 17 मार्च से 21 अप्रैल तक,निर...