प्रशान्त मिश्रा, अगस्त 19 -- खगोल प्रेमियों के लिए 22 अगस्त की रात खास होने वाली है। इस रात बढ़ता हुआ चन्द्रमा, लैगून नेबुला (एम 8) और टॉलमी क्लस्टर (एम 7) का विशेष त्रिकोण देखा जा सकेगा। इस संयोजन के दौरान चांद बीच में होगा जबकि लैगून नेबुला ऊपर और टॉलमी क्लस्टर नीचे मौजूद होगा, जिसे सूर्यास्त के बाद दक्षिणी आकाश में प्रकाश प्रदूषण से दूर बिना किसी उपकरण के भी देखा जा सकेगा। हालांकि, चंद्रमा की चमक, लैगून नेबुला के कंट्रास्ट को कम कर सकती है, लेकिन टॉलेमी क्लस्टर आसानी से नजर आ सकता है। दूरबीन से इस आकर्षक घटना का और भी स्पष्ट अवलोकन किया जा सकता है। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला गोरखपुर के खगोलविद् अमर पाल सिंह ने बताया कि त्रिकोणीय संयोजन के दौरान, लैगून नेबुला (एम 8) मध्य रात्रि के बाद सबसे देर करीब 12:55 बजे तक नजर आएगा। वहीं, चंद्रमा र...