218 लघु नहरों की हालत बदतर, किसान नहीं कर सकेंगे पटवन
गोपालगंज, जून 30 -- जिले की 331 लघु नहरों में से 218 नहरों की मरम्मत नहीं हो सकी। इसके जर्जर हालत में रहने और वर्षों से सफाई नहीं होने के कारण इस वर्ष भी किसानों को सिंचाई की सुविधा नहीं मिल सकेगी। ऐसे में सैकड़ों गांवों के किसानों को धान की रोपनी और अन्य फसलों की सिंचाई के लिए बारिश और निजी पंपसेट पर निर्भर रहना पड़ेगा। वर्ष 2003 से 2008 के बीच जिले के 14 प्रखंडों में खेतों तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से 331 उप लघु नहरों का निर्माण कराया गया था। इनमें गोपालगंज डिविजन में 99 तथा भोरे डिविजन में 232 नहरें शामिल हैं। लेकिन,रखरखाव के अभाव में अब केवल 113 नहरों से ही पानी छोड़ा जा रहा है। शेष नहरों के बांध कई स्थानों पर टूट चुके हैं, जबकि नहरों में गाद भरने और बड़े-बड़े खर-पतवार उग आने से जल प्रवाह पूरी तरह बाधित हो गया है।
मरम्मत कार्य की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.