संवाददाता, जुलाई 3 -- बिना रजिस्ट्रेशन पान मसाला-गुटखा बनाकर 218.40 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी करने वाले बदायूं के तीन आरोपियों पर शिकंजा कस गया है। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेरठ की अदालत ने रचित गुप्ता, मनोज शाह और उमेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। बता दें कि वर्ष 2022 में बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुका रचित सपा की बदायूं जिला इकाई का कोषाध्यक्ष है। सीजीएसटी गौतम बुद्ध नगर की टीम ने 30 जून और एक जुलाई को बदायूं शहर में आवास विकास कॉलोनी निवासी रचित गुप्ता के यहां टैक्स चोरी की गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। रजनी राजी एडिबल फर्म सराय पिपरिया दातागंज में भी सर्च की गई। छापेमारी के दौरान घर से पाउच बनाने वाली 12 मशीनें और रजनी राजी परिसर में 410 किलो कटी हुई सुपारी, पान मसाला मशीन, नामी गुटखा कंपनियों...