सीतामढ़ी, मई 10 -- मुजफ्फरपुर। जिला समेत सूबे के 2174 शिक्षकों की काउंसिलिंग 18-19 मई को होगी। सक्षमता तीन और चार की काउंसिलिंग से वंचित अभ्यर्थियों को अंतिम मौका मिला है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इसे लेकर निर्देश जारी किया है। जिला स्थित डीआरसीसी में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। यह भी पढ़ें- 18-19 मई को डीआरसीसी में होगी काउंसलिंगकाउंसिलिंग के कारण 6-11 फरवरी तक हुई काउंसिलिंग में अलग-अलग कारण से ये शिक्षक वंचित हुए थे। इनमें 837 अनुपस्थित रहे थे, वहीं संदेह वाली सूची में 938 शिक्षक थे। 387 शिक्षक ऐसे थे, जो प्रमाणपत्र की मूल प्रति प्रस्तुत नहीं कर पाए थे। इसके साथ ही 12 ऐसे भी शिक्षक थे, जो उपस्थित तो हुए थे, मगर काउंसिलिंग नहीं करा सके थे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिया है कि पांच स्लॉट में काउंसिलिंग होगी। इसमें पहला स्ल...