217 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, अब जिला स्तर पर होगा दमखम का इम्तिहान
विकासनगर, अगस्त 7 -- मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के अंतर्गत विकासखंड कालसी के ब्लॉक स्तरीय चयन ट्रायल शुक्रवार को बैराज खेल मैदान, डाकपत्थर में आयोजित किए गए। ट्रायल में 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के कुल 217 बालक एवं बालिकाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, जूडो, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कराटे, टेबल टेनिस, फुटबॉल और हॉकी सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों की प्रतिभा का परीक्षण किया गया। खिलाड़ियों का मूल्यांकन निर्धारित पांच बैटरी टेस्ट के आधार पर किया गया, जिसके माध्यम से उनकी शारीरिक दक्षता, फिटनेस और खेल कौशल का आकलन किया गया। ब्लॉक स्तरीय चयन में सफल प्रतिभागियों का चयन अब जिला स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: छात्रवृत्ति योजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.