भागलपुर, सितम्बर 21 -- अररिया से चन्दन कुमार लालू की रिपोर्ट जिले के जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ​मामले की जानकारी देते एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत काकन टोल टैक्स के पास गश्ती दल द्वारा आसूचना संकलन के दौरान संदिग्ध स्थिति में आ रहे एक चार चक्का डीसीएम ट्रक डब्लूबी 11 सी 2708 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से कुल 2160 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।​एसडीपीओ ने बताया कि शराब की जब्ती के साथ ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार वाहन चालक सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायगढ़ वार्ड संख्या 10 के रहनेवाले राम प्र...