खगडि़या, जून 22 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले की मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 216 लीटर कोडिनयुक्त कफ सोमवार को बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वही उसके कब्जे से दो लग्जरी वाहन एवं मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि एनएच-31 पर थाना गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो लग्जरी वाहनों के चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि पुलिस की सघन घेराबंदी के कारण दोनों वाहन मौके से निकल नहीं सके और उन्हें रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 216 लीटर कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा निवासी सौदागर सिंह के पुत्र गौरव कुमार तथा गिरीश सिंह के पुत्र प्रभात ...