बेगुसराय, जुलाई 6 -- बीहट। एफसीआई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर जब बीहट से जीरोमाइल की ओर जा रहे एक कार को रोककर तलाशी ली तो कार में प्रतिबंधित सिरप मिले। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि कुल 2150 बोतल कोडिन सिरप मिला है। गा़ड़ी के चालक खगड़िया निवासी गुलशन कुमार उर्फ गुंजन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...