बागेश्वर, मार्च 20 -- आपदा प्रभावित कनलगढ़ घाटी को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये स्वीकृत किए हैं। आपदा तथा जिला योजना से यहां की सूरत संवारी जाएगी। 2135 करोड़ की राशि क्षेत्र में खर्च होगी। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया 1089.79 लाख की योजना का लोकार्पण व 1045.64 का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों की दिनचर्या को पटरी पर लाना उनकी प्राथमिकताओं में है। शुक्रवार को वैशानी मालूखेत में उन्होंने लोनिवि के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें आपदा प्रभावित क्षेत्र चलकाना पौंसारी में पुल, चीराबगड़, मनीगैर नॉन कन्यालीकोट आदि ऐसे गांव हैं, जहां आपदा मद से निर्माण कार्य होगा। इसके लिए दस करोड़, 89 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा जिला योजना से कन्यालीकोट, जगथाना नान कन्यालीकोट,...