सहरसा, फरवरी 1 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। नगर निगम प्रशासन ने 213 अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाया है। जिन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करते नोटिस किया गया है वे शहर के गांधी पथ और जिला परिषद से थाना चौक तक के हैं। गांधी पथ रोड में 176 और जिला परिषद से थाना चौक तक 37 लोगों को सड़क की जमीन का अतिक्रमण करने वाले के रूप में चिन्हित किया गया है। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने नोटिस जारी करते अस्थायी अतिक्रमणकारियों को सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी है। वहीं छत की ढलाई जैसे पक्का निर्माण कार्य कर स्थायी रूप से अतिक्रमण करने वालों को 15 दिन में अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी है। अगर अतिक्रमणकारी मोहलत की अवधि तक खुद से अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो बुलडोजर चलाते हुए उसे अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। नगर आयुक्त ने जारी नोटिस में साफ तौर पर कहा है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.