गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता अनिस्तारित संपत्तियों के निस्तारण को तेज करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने आदर्श कास्टिंग गाइड लाइन (मूलभूत सिद्धांत 2025) लागू कर दिया है। इसके तहत आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की बिक्री, छूट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से निस्तारण के स्पष्ट प्रावधान तय किए गए हैं। तकरीबन 212 करोड़ रुपये की रेडी-टू-मूव आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियां की छूट पर बिक्री की राह खुल गई है।रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित वसुंधरा आवासीय योजना, लोहिया एन्क्लेव के आवासीय फ्लैट समेत जीडीए टॉवर समेत 100 से अधिक आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियां अनिस्तारित हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्राधिकरण के क्षेत्र में 4,101.58 वर्गमीटर आवासीय और 6,796.04 वर्गमीटर व्यावसायिक सम्पत्तियों की बिक्री नहीं हो सकी हैं। इनमें आवासीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.